सोरांव: फाफामऊ थाना क्षेत्र के चंदापुर में कोल्ड स्टोर गिरने के बाद जिला उद्यान अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव को किया गया निलंबित
फाफामऊ थाना क्षेत्र के चंदापुर स्थित कोल्ड स्टोरेज में सोमवार को हुए हादसे के बाद उद्यान एवं कृषि विपणन राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने मंगलवार को जिला उद्यान अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।मामले की प्रशासनिक जांच के साथ-साथ विभागीय जांच उद्यान विभाग के संयुक्त निदेशक की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय कमेटी बनाई गई।