बल्देवगढ़: बल्देवगढ़ में नशा मुक्ति अभियान को लेकर पूरे नगर में निकाली गई जागरूकता रैली
बल्देवगढ़ में नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई।जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक शिक्षिकाएं एवं पुलिसकर्मी शामिल रहे।थाना प्रभारी प्रीति भार्गव के द्वारा बताया गया कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई।जिसमें नगर की गणमान्य नागरिक शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।