पाटन: नगर कांग्रेस कार्यालय में दतिया उपचुनाव की जीत पर मना जश्न, कांग्रेस अध्यक्ष संदीप गुरु व कार्यकर्ता रहे मौजूद
नगर कांग्रेस कार्यालय पाटन में सोमवार शाम लगभग 7:00 बजे दतिया उप चुनाव में जीत को लेकर जश्न मनाया गया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप गुरु के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई और ढोल नगाड़ों के बीच में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।