अलीगढ़ थाना खैर-आज सुबह करीब 10.30 बजे यूपी 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला अलीगढ़ जाने के लिये खैर रोड़ पर वाहन का इंतजार कर रही थी, टप्पल की तरफ से एक अर्टिगा कार में वह बैठ गई । जिसमें पहले से सवार व्यक्तियों द्वारा आगे चैकिंग का बहाना बताकर उस महिला के साथ टप्पेबाजी की घटना कारित की गई । इस संबंध में पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर अभियोग पजीकृत किया जा रहा है । घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक करते हुए आरोपियो की तलाश की जा रही है। आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया है, शीघ्र ही घटना का सफल अनावरण कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी खैर श्री अभिषेक कुमार पटेल द्वारा दी गई बाइट-
Koil, Aligarh | Nov 11, 2026