#अलीगढ़: #उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह और उनके भाई सौरभ सिंह की सगाई समारोह की तैयारियां तेज, #एसएसपी ने कार्यक्रम स्थल और हैलीपेड का किया निरीक्षण।
अलीगढ़ में 14 नवंबर को उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह तथा उनके भाई सौरभ सिंह की प्रस्तावित सगाई के कार्यक्रम के दृष्टिगत वीवीआईपी/वीआईपी आगमन की तैयारियां की जा रही हैं।
इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अलीगढ़ ने कार्यक्रम स्थल एवं हैलीपेड का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं और तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान एसपी सिटी, एसपी ट्रैफिक सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Koil, Aligarh | Nov 12, 2026