विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज जिलाधिकारी के द्वारा अन्य पदाधिकारीगण के साथ पूर्वी चंपारण समाहरणालय मोतिहारी के परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन प्रति वर्ष 5 जून को किया जाता है। इस अवसर पर पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाई जाए, कचरे का सही ढंग से निपटान किया जाए, सिंगल यूज़्ड प्लास्टिक एवं एकल उपयोग वाली वस्तुओं का प्रयोग कम से कम किया जाए, पानी को बर्बाद होने से बचाया जाए, नल को कहीं भी खुला नहीं छोड़े और अगर नल खुला हुआ है तो उसे स्वयं भी बंद करें और ऊर्जा की बचत जैसे कदम उठाने पर जोर देने की अपील की गई।
वृक्षारोपण का यह कार्यक्रम जिला वन प्रमंडल मोतिहारी के सौजन्य से संपन्न हुआ जिसमें वन प्रमंडल पदाधिकारी सहित जिला शिक्षा पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar