नौतनवा: थाना नौतनवा क्षेत्र अंतर्गत हुई मुठभेड़ एवं गिरफ्तारी के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने दी अहम जानकारी
बुधवार सुबह अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 20 फरवरी को कुशीनगर निवासी अजय यादव के साथ थाना नौतनवा क्षेत्र में एक लूट की घटना कारित की गई थी, जिसके संबंध में टीम गठित की गई थी। उसी क्रम में पुलिस द्वारा नौतनवा में चेकिंग की जा रही थी तथा चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।