नौतनवा: चकदह टोला बेलभार में सागौन के पेड़ से लटका मिला युवती का शव
नौतनवा थाना क्षेत्र के चकदह टोला बेलभार में जंगल के किनारे एक सागौन के पेड़ से साड़ी के फंदे से लटका एक युवती का शव मिला। नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव चकदह टोला बेलभार निवासी रामनरेश की 19 वर्षीया बेटी सुमन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव से पूरब जंगल के किनारे एक सागौन के पेड़ से फंदे से लटका हुआ मिला।