नौतनवा: गांव टेढ़ी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बने क्रिटिकल बूथ का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण
नौतनवां तहसील क्षेत्र के गांव टेढ़ी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बने क्रिटिकल बूथ का जिलाधिकारी अनुनय झा तथा पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा निरीक्षण किया। अगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर टेढ़ी स्थित बूथ निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार नौतनवा सौरभ कुमार श्रीवास्तव को पोलिंग बूथ के लिए कमियों को ससमय दुरुस्त करने का निर्देश दिया।