नौतनवा: हवाला के पैसे का लूट करने वाले बदमाशों से सुंडी घाट के पास पुलिस की मुठभेड़,दो बदमाश गिरफ्तार, लूट के 16 लाख रुपए बरामद
नौतनवा थाना क्षेत्र के सुंडी घाट के पास बीते दिनो हवाला के पैसों की लूट करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुआ है जिसमें पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है ।इस मुठभेड़ मे एक बदमाश के पैर में गोली लगी है जबकि दूसरा बदमाश भागते हुए घायल हुआ है ।पुलिस ने इस मुठभेड़ में बदमाशो के पास से दो तमंचा ,कारतूस लग्जरी कार और लूट के16 लाख रुपए भी बरामद किए है ।