नानपारा: बाबागंज में हजारों कांवड़ियों का जत्था नेपाल के बागेश्वरी मंदिर के लिए रवाना, सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद
बाबागंज शाम को भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सावन माह के पावन अवसर पर बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों के बीच हजारों की संख्या में कांवड़ियों ने विशाल कांवड़ यात्रा निकाली। कांवड़ियों के जयघोष से पूरा कस्बा शिवमय हो गया। कांवड़िये तकिया से पवित्र जल भरकर कस्बा बाबागंज पहुंचे। यहां से वे सामूहिक रूप से नेपाल में जलाभिषेक करेंगे