Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

धरवाला: भरमौर में घर में घुसकर महिला से किया अभद्र व्यवहार, पुलिस ने मामला दर्ज किया

Dharwala, Chamba | Jun 24, 2026

MORE NEWS

लिल्ह क्षेत्र में दर्दनाक हादसा: ढाँक से गिरकर पति-पत्नी की मौत, दो मासूम हुए अनाथ, अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे मृतक दंपति .

हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो भरमौर 

उप तहसील धरवाला के लिल्ह क्षेत्र में गुरुवार को एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों की पहचान ग्राम पंचायत दाडवी के उआ गांव निवासी 33 वर्षीय गोरख और उनकी 26 वर्षीय पत्नी सुषमा देवी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोरख और सुषमा देवी किसी परिचित के घर लिल्ह क्षेत्र के गांव कलमला जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते से गुजरते समय अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और दोनों गहरी ढाँक में जा गिरे। हादसा इतना भयावह था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस व प्रशासन को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी पहुंचाया। हालांकि अस्पताल में शव गृह की सुविधा उपलब्ध न होने के कारण शवों को मेडिकल कॉलेज चम्बा भेजना पड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी के चिकित्सक डॉ. शिव राज सिंह ने बताया कि यदि अस्पताल में शव गृह की व्यवस्था होती तो पोस्टमार्टम यहीं किया जा सकता था।

यह हादसा परिवार पर दुखों का पहाड़ बनकर टूटा है। गोरख अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता गंभीर बीमारी के चलते दोनों टांगें गंवा चुके हैं और बुजुर्ग माता-पिता पूरी तरह बेटे पर निर्भर थे। गोरख मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था।

सबसे मार्मिक पहलू यह है कि इस हादसे में दंपति के दो छोटे बच्चे, एक बेटा और एक बेटी, एक ही पल में माता-पिता के स्नेह से वंचित हो गए हैं। वहीं बुजुर्ग माता-पिता ने अपने बुढ़ापे का एकमात्र सहारा खो दिया है। घटना से पूरे उआ गांव, पंचायत दाडवी और आसपास के क्षेत्रों में गहरा शोक व्याप्त है।

लिल्ह क्षेत्र में दर्दनाक हादसा: ढाँक से गिरकर पति-पत्नी की मौत, दो मासूम हुए अनाथ, अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे मृतक दंपति . हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो भरमौर उप तहसील धरवाला के लिल्ह क्षेत्र में गुरुवार को एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों की पहचान ग्राम पंचायत दाडवी के उआ गांव निवासी 33 वर्षीय गोरख और उनकी 26 वर्षीय पत्नी सुषमा देवी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोरख और सुषमा देवी किसी परिचित के घर लिल्ह क्षेत्र के गांव कलमला जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते से गुजरते समय अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और दोनों गहरी ढाँक में जा गिरे। हादसा इतना भयावह था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस व प्रशासन को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी पहुंचाया। हालांकि अस्पताल में शव गृह की सुविधा उपलब्ध न होने के कारण शवों को मेडिकल कॉलेज चम्बा भेजना पड़ा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी के चिकित्सक डॉ. शिव राज सिंह ने बताया कि यदि अस्पताल में शव गृह की व्यवस्था होती तो पोस्टमार्टम यहीं किया जा सकता था। यह हादसा परिवार पर दुखों का पहाड़ बनकर टूटा है। गोरख अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता गंभीर बीमारी के चलते दोनों टांगें गंवा चुके हैं और बुजुर्ग माता-पिता पूरी तरह बेटे पर निर्भर थे। गोरख मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। सबसे मार्मिक पहलू यह है कि इस हादसे में दंपति के दो छोटे बच्चे, एक बेटा और एक बेटी, एक ही पल में माता-पिता के स्नेह से वंचित हो गए हैं। वहीं बुजुर्ग माता-पिता ने अपने बुढ़ापे का एकमात्र सहारा खो दिया है। घटना से पूरे उआ गांव, पंचायत दाडवी और आसपास के क्षेत्रों में गहरा शोक व्याप्त है।

Dharwala, Chamba | Jun 25, 2026

पठानकोट भरमौर नेशनल हाईवे पर धरवाला के पास टैंकर पलटा

पठानकोट भरमौर नेशनल हाईवे पर धरवाला के पास टैंकर पलटा

Dharwala, Chamba | Jun 25, 2026

BUDHA MAL AND SON’S JEWELLERS 

ADDRESS -  BUDHA MAL EMPIRE 
 AIMA , NEAR - YAMINI HOTEL
PALAMPUR , DIST - KANGRA (H.P)

📱-  98167- 33444, 94599-77777

BUDHA MAL AND SON’S JEWELLERS ADDRESS - BUDHA MAL EMPIRE AIMA , NEAR - YAMINI HOTEL PALAMPUR , DIST - KANGRA (H.P) 📱- 98167- 33444, 94599-77777

Dharwala, Chamba | Jun 25, 2026

दुनाली बतोट सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को मशीन के सहारे किया किनारे रोड बहाल

दुनाली बतोट सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को मशीन के सहारे किया किनारे रोड बहाल

Dharwala, Chamba | Jun 24, 2026

कुगती मार्ग से मणिमहेश परिक्रमा यात्रा पर रोक, बर्फबारी और क्षतिग्रस्त रास्तों के चलते प्रशासन का बड़ा फैसला

हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो भरमौर 

उपमण्डल प्रशासन भरमौर ने सभी श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं आम जनमानस को सूचित किया है कि कुगती से श्री मणिमहेश परिक्रमा मार्ग पर वर्तमान में अत्यधिक बर्फ जमी हुई है। मार्ग के कई स्थान क्षतिग्रस्त हो चुके हैं तथा मौसम के अचानक खराब होने की संभावना बनी हुई है, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है।
यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने अगले आदेशों तक कुगती मार्ग से श्री मणिमहेश परिक्रमा यात्रा को पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से अपील की है कि वे इस मार्ग पर यात्रा करने से परहेज करें तथा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई गाइड, ट्रैकर अथवा अन्य व्यक्ति किसी श्रद्धालु या समूह को इस प्रतिबंधित मार्ग पर ले जाता पाया गया, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होगी।
उपमण्डल प्रशासन ने कहा है कि जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी नागरिकों से प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने का आग्रह किया गया है।
— उपमण्डल प्रशासन, भरमौर
जिला चम्बा, हिमाचल प्रदेश

कुगती मार्ग से मणिमहेश परिक्रमा यात्रा पर रोक, बर्फबारी और क्षतिग्रस्त रास्तों के चलते प्रशासन का बड़ा फैसला हिमाचल 84 टीवी ब्यूरो भरमौर उपमण्डल प्रशासन भरमौर ने सभी श्रद्धालुओं, पर्यटकों एवं आम जनमानस को सूचित किया है कि कुगती से श्री मणिमहेश परिक्रमा मार्ग पर वर्तमान में अत्यधिक बर्फ जमी हुई है। मार्ग के कई स्थान क्षतिग्रस्त हो चुके हैं तथा मौसम के अचानक खराब होने की संभावना बनी हुई है, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने अगले आदेशों तक कुगती मार्ग से श्री मणिमहेश परिक्रमा यात्रा को पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से अपील की है कि वे इस मार्ग पर यात्रा करने से परहेज करें तथा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई गाइड, ट्रैकर अथवा अन्य व्यक्ति किसी श्रद्धालु या समूह को इस प्रतिबंधित मार्ग पर ले जाता पाया गया, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की होगी। उपमण्डल प्रशासन ने कहा है कि जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी नागरिकों से प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने का आग्रह किया गया है। — उपमण्डल प्रशासन, भरमौर जिला चम्बा, हिमाचल प्रदेश

Dharwala, Chamba | Jun 24, 2026