अरवल जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर बिहार बोर्ड वार्षिक माध्यमिक परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त रही। पहली पाली में कुल 9001 में से 8770 छात्र उपस्थित हुए, 231 अनुपस्थित; दूसरी पाली में 6361 में से 6215 उपस्थित, 146 अनुपस्थित रहे । कुल मिलाकर 377 छात्र अनुपस्थित रहे। वहीं परीक्षा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।