सीएम यूथ कन्क्लेव 2026 के लाइव प्रसारण से जुड़े महाविद्यालय के विद्यार्थी
बड़वानी 06 अक्टूबर 2026/ प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी की राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ रणजीत सिंह मेवाडे ने प्राचार्य डॉ वीणा सत्य के आदेशानुसार 06 अक्टूबर को भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित सीएम यूथ कन्क्लेव 2026 के लाइव प्रसारण से विद्यार्थियों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को जोड़ा।
प्राचार्य डॉ. वीणा सत्य ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यार्थियों को संबोधित किया उन्होंने कहा कि लाइव प्रसारण कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, स्वरोजगार, स्टार्टअप, नवाचार एवं नई तकनीकों के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी प्राप्त हुई। प्रशासनिक अधिकारी डॉ धीरज कुमार वर्मा ने कहा कि युवा शिक्षा के साथ कौशल एवं तकनीकी ज्ञान प्राप्त कर रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसरों की ओर आगे बढ़ें।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा युवाओं के साथ किए जा रहे संवाद को लाइव प्रसारण के माध्यम से देखा और सुना। मुख्य अतिथि करियर काउंसलर डॉ. मधुसूदन चौबे ने कहा कि युवा देश और प्रदेश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ कौशल, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने तथा उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। विशेष अतिथि रासेयो जिला संगठक डॉ. आर.एस. मुजाल्दा ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से शासन की युवा-केंद्रित योजनाओं से जुड़कर अपने व्यक्तित्व एवं कौशल विकास को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी, डॉ. रंजना चौहान, डॉ निर्मला मौर्य, डॉ विरेंद्र मुजाल्दे, डॉ पी एस बघेल, डॉ विक्रम सिंह चौहान, डॉ जयकिशन नैनानी एवं अन्य लगभग 35 प्राध्यापकगण तथा 280 विद्यार्थी एवं 6 स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
#JansamparkMP
#Badwani