भीलवाड़ा: एक हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी को गिरफ्तार किया, एसीबी की भीलवाड़ा-प्रथम इकाई ने की कार्रवाई
भीलवाड़ा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की भीलवाड़ा-प्रथम इकाई ने कार्रवाई करते हुए पटवार हल्का चिलेश्वर, तहसील करेडा के पटवारी लोकेश जोशी को एक हज़ार रु. की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।एसीबी मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर की गई कार्यवाही, सामने आया कि परिवादी के पिता के निधन के बाद उनके नाम दर्ज कृषि भूमि का नामांतरण खोलने की एवज मे मांगी थी।