आबू रोड: आबूरोड में अज्ञात वाहन की टक्कर से ब्रह्मकुमारीज कर्मी गंभीर, कोमा में
आबूरोड। मानपुर से आकरा भट्टा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे ब्रह्मकुमारीज संस्था के कर्मी विवेक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि वे कोमा में चले गए। राहगीरों ने घायल को सड़क किनारे पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस से राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया।