रायडीह: रायडीह प्रखंड में विघ्नहर्ता भगवान गणेश की धूमधाम से की गई पूजा अर्चना, श्रद्धालुओं की लगी भीड़
Raidih, Gumla | Sep 7, 2024 गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर सिद्धि विनायक विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमा रायडीह में दो जगह शंख मोड़ मांझा टोली और काशी के चापा डीह गांव में भक्तों द्वारा स्थापित की गई। भक्तों ने पूजा अर्चना किया और आशीर्वाद मांगा। भक्तों ने बताया मांझा टोली में 2000 और चापा डीह में 2004 से गणेश महोत्सव किया जा रहा है। देर शाम तक पूजा अर्चना के लिए भक्तों के भीड़ लगी रही।