राजनांदगांव: जनसमस्या निवारण पखवाड़ा के तहत 27 जुलाई से 10 अगस्त तक नगर निगम के वार्डों में शिविर होगा आयोजित,आयुक्त ने सौंपा दायित्व
नागरिकों के समस्याओं का निराकरण करने के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा 27 जुलाई से 10 अगस्त 2024 तक राजनांदगांव नगर निगम के विभिन्न वार्डों में शिविर का आयोजन किया जाएगा।जिसके तहत राजनांदगांव नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने विभिन्न अधिकारी कर्मचारियों को दायित्व सौंपा है और नोडल अधिकारी उपायुक्त और सहायक नोडल अधिकारी उप अभियंता को नियुक्त किया है।