राजनांदगांव: ग्राम भर्रेगांव में जिला स्तरीय समस्या निवारण शिविर का किया गया आयोजन
राजनांदगांव जिले के भर्रेगांव में जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया,शिविर में पूर्व सांसद मधुसूदन यादव,जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल,कलेक्टर संजय अग्रवाल और विभिन्न अधिकारी कर्मचारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।जहां हितग्राहियों को विभिन्न सामानों का वितरण किया गया,इसके साथ ही अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए।