चांपा: चांपा पुलिस ने कुरदा गांव से आम जगह पर शराब पीने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई
जांजगीर की चांपा पुलिस ने आम जगह पर शराब पीने वाले आरोपी दीपक सिंह को कुरदा गांव से गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 36(च) क के तहत कार्रवाई की है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दीपक सिंह, आम जगह रोड में शराब पी रहा है। सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी के पास से शराब से भरी शीशी और खाली शीशी सहित अन्य सामग्री को जब्त किया है.