शिकोहाबाद: डीएम ने बिल्टीगढ़ में बने अमृत सरोवर सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी ने जनपद के विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। गुरूवार दोपहर एक बजे करीबन्नग्राम बिल्टीगढ़ में बने अमृत सरोवर को मानकों के अनुरूप न पाकर उन्होंने जेई को चेतावनी दी तथा अपर जिलाधिकारी को सभी अमृत सरोवरों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। शिकोहाबाद के सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट के निरीक्षण में कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित की।