भारी बारिश से बड़ा भूस्खलन, मलबे में दबे कई वाहन
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में 540 मेगावाट के क्वार पावर प्रोजेक्ट के पास भारी बारिश के कारण बड़ा भूस्खलन हुआ। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें गिरने से परियोजना स्थल के समीप खड़े कई वाहन मलबे में दब गए और उन्हें भारी नुकसान पहुंचा।
घटना के बाद प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच गए हैं। जेसीबी और अन्य भारी मशीनों की मदद से मलबा हटाने तथा दबे हुए वाहनों को निकालने का अभियान लगातार जारी है। फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
भारी बारिश से बड़ा भूस्खलन, मलबे में दबे कई वाहन
#JammuKashmir #Kishtwar #Landslide #HeavyRain #KwarPowerProject #BreakingNews #RainAlert #NaturalDisaster #IndiaNews #WeatherUpdate #pahadsamachar