बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी मामले में गणेश गोदियाल का बयान, बीकेटीसी ने बिल्ली को सौंप दी दूध की रखवाली...
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) द्वारा गठित जांच समिति पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब आरोप मंदिर समिति के अध्यक्ष के स्टाफ पर लगे हैं, तो समिति के ही अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती।
गणेश गोदियाल ने मांग की है कि मामले की जांच नेता प्रतिपक्ष की अध्यक्षता में तथा हाईकोर्ट के एक न्यायाधीश की निगरानी में कराई जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हस्तक्षेप कर निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान जांच समिति "बिल्ली को दूध की रखवाली" सौंपने जैसी स्थिति पैदा करती है।
#Badrinath #BKTC #GaneshGodiyal #Uttarakhand #CharDham #BadrinathDham #UttarakhandNews #Congress #BreakingNews #Devbhoomi