रायबरेली सदर SDM गौतम सिंह की मानवीय पहल..
SDM सदर गौतम सिंह की संवेदनशील पहल से दिव्यांग दंपति को मिली बड़ी राहत।
बरवारीपुर निवासी सावित्री देवी-सीताराम का 3 महीने में हुआ बंटवारे के मुकदमे का निस्तारण।
बेटी की शादी के बाद 2 लाख के कर्ज से था परेशान परिवार।
परिजनों को जमीन बेचने में आ रही थी दिक्कते।
जुलाई में बेटे के साथ SDM से मिली थी बुजुर्ग दिव्यांग महिला।
SDM ने मानवता दिखाते हुए खुद पहल कर अधिवक्ता से कराया था मुकदमा दायर।
वही शुक्रवार को SDM गौतम सिंह ने अंतिम डिक्री पारित कर दंपति को सौंपी।
भावुक हुई दिव्यांग सावित्री देवी।
समाधान मिलने पर दिव्यांग दंपति ने SDM सदर को दिया दीर्घायु होने का आशीर्वाद।
फिलहाल सदर एसडीएम के इस कार्य से जनपद में हो रही उनकी प्रशंसा।