मेरठ में भारतीय किसान यूनियन का हल्ला बोल, बैरिकेडिंग तोड़ जिला मुख्यालय पहुंचे किसान, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और विभिन्न मांगों पर गरमाई सियासत।
उत्तर प्रदेश के मेरठ में विभिन्न स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (BKU) के बैनर तले किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में किसानों ने पुलिस की बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए नारेबाजी करते हुए सीधे जिला मुख्यालय में प्रवेश किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच तीखी खींचतान और गहमागहमी का माहौल देखने को मिला।
प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और अन्य गंभीर मुद्दों को लेकर आवाज उठाई गई। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत द्वारा CJP कॉकरोच पार्टी, संगठन के समर्थन के ऐलान के बाद इस राष्ट्रव्यापी व स्थानीय प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक हलकों भी खासी चर्चा है। पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतज�