जमुई: जंगली लकड़ी काटने और चोरी करने मामले में चंद्रमंडीह थाना की पुलिस ने तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Jamui, Jamui | Jun 9, 2024 जंगली लकड़ी काटने और चोरी करने मामले में चंद्रमंडीह थाना की पुलिस ने अलग-अलग जगहों से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को कागजी प्रक्रिया पूरी कर मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां आवश्यक जांच कराने के बाद कोर्ट में पेशि कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में दो बांका जिले के तो एक चंद्रमंडीह के रहने वाले हैं।