जमुई: अनुभव प्रमाण पत्र निर्गत करने में हो रही परेशानी को लेकर अतिथि शिक्षकों ने जिला शिक्षा कार्यालय में जताया आक्रोश
Jamui, Jamui | Jun 9, 2024 सरकार के नए आदेश ने अतिथि शिक्षकों की परेशानी बढ़ा दी है। इस भीषण गर्मी में अनुभव प्रमाण पत्र लेने में परेशानी उठानी पड़ रही है। कभी अपने पुराने स्कूल ,तो कभी ऑनलाइन सेंटरों के बीच चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। अनुभव प्रमाण पत्र लेने की अंतिम तिथि 10जून तक निर्धारित की गई है। वहीं अतिथि शिक्षकों ने डीपीओ पर लापरवाही और मनमानी का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया।