फिरोज़ाबाद: गांव कुतकपुर वरियार में नाली के पानी की निकासी को लेकर पड़ोसी ने महिला को डंडे से पीटकर किया घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र के गांव कुतकपुर वरियार में रविवार की शाम पड़ोसी गिरजा देवी और सबजीत के बीच मारपीट हुयी है। आरोप है नाली के पानी की निकासी लेकर विवाद हुआ था। जिसको लेकर पड़ोसी सबजीत ने गिरजा देवी नामक महिला को डंडे से पिटाई कर दी। मामले को लेकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। घायल महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करा दिया है।