फिरोज़ाबाद: हाथबंत रोड अकबरपुर के समीप टैक्टर ट्राली ने टेम्पो में मारी टक्कर, हादसे में 4 महिलाएं घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना फरिहा क्षेत्र के हाथबंत रोड अकबरपुर के समीप तेज रफ़्तार के चलते हादसा हुआ है। तेज रफ़्तार टैक्टर ट्राली ने थ्री व्हीलर टेम्पो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टेम्पो सवार 4 महिलाये घायल हुयी है। मोके पर पहुंची पुलिस ने घायलो को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। टेम्पो में हाथबंत से फ़िरोज़ाबाद आ रहा था।