चौरीचौरा: करमहा ओवर ब्रिज के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की हुई मौत
चौरीचौरा थाना क्षेत्र के करमहा ओवरब्रिज के नीचे शनिवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना सुबह करीब सात बजे स्थानीय पुलिस को मिली।सूचना पर चौरीचौरा पुलिस मौके पर पहुंची। देवरिया जीआरपी को भी घटना की जानकारी दी गई। पुलिस और जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।