सलूम्बर: सलूंबर जिले में 23 नवंबर को उप-राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, जिला कलक्टर ने कलेक्ट्रेट में सफल बनाने की अपील की
23 नवंबर को उप-राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, कलक्टर ने की सहयोग की अपील जिला कलकटर अवधेश मीना ने 23 नवंबर को होने वाले उप-राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए आमजन, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से सहयोग की अपील की है। अभियान के तहत 0–5 वर्ष तक के बच्चों को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक बूथों पर पोलियो ड्रॉप्स पिलाई जाएंगी।