सलूम्बर: भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर एकलव्य मॉडल में जिला स्तरीय कला, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन
सलूंबर। जनजाति गौरव वर्ष के तहत एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, प्रेमनगर में जिला स्तरीय कला, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विधायक शांता अमृत लाल मीणा मुख्य अतिथि तथा जिला कलेक्टर अवधेश मीना विशिष्ट अतिथि रहे। भगवान बिरसा मुंडा और जनजातीय नायकों के जीवन, संघर्ष और बलिदान पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।