सलूम्बर: झल्लारा पुलिस ने साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट धोखाधड़ी का मामला हुआ खुलासा
सलुम्बर।जिला पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार यादव के निर्देश पर साइबर अपराध रोकथाम कार्रवाई के तहत झल्लारा थाना पुलिस ने म्यूल अकाउंट प्रकरण में आरोपी जगदीश पटेल (23) निवासी डगार महादेव फला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी एक साइबर प्रकरण दर्ज होना सामने आया है।