बाह: बटेश्वर की साहसी बेटी मोहिनी को पुष्पा सेवा फाउंडेशन ने किया सम्मानित
बटेश्वर निवासी 18 वर्षीय मोहिनी को आगरा के महाराजा अग्रसेन सेवा सदन, लोहा मंडी में पुष्पा सेवा फाउंडेशन द्वारा भव्य रूप से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती बबिता चौहान ने 51 हजार रुपये का सम्मान राशि और कमेटी की ओर से भी 51 हजार रुपये दिए। पूरी कमेटी ने मिलकर 1 लाख 51 हजार की एफडी मोहिनी के नाम करवाई।