बाह: बटेश्वर में पशु मेले की तैयारियों का निरीक्षण, मेला 25 अक्टूबर से 20 नवंबर तक चलेगा
बटेश्वर में आयोजित होने वाले वार्षिक पशु मेले की तैयारियों का निरीक्षण करने के लिए पूर्व विधायक डॉ. राजेन्द्र सिंह और जिला पंचायत के मेला अधिकारियों ने शुक्रवार को स्थल का दौरा किया। इस दौरान डॉ. राजेन्द्र सिंह ने बताया कि मेला 25 अक्टूबर से शुरू होकर 20 नवंबर तक चलेगा। मेला अधिकारी उमेश चंद ने जानकारी दी कि इस वर्ष पशु मेले में कई बदलाव किए गए हैं।