बाह: मथुरा में सड़क दुर्घटना में पिनाहट के युवक की मौत, गांव में शोक का माहौल
पिनाहट के गांव हुसैनपुरा निवासी जितेंद्र पुत्र कीर्तिराम जो वृन्दावन में रहकर प्राइवेट कार चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था, जितेंद्र की मथुरा में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। जितेंद्र सुबह लगभग 8 बजे सवारियों को दिल्ली छोड़ने के बाद वृन्दावन लौट रहा था।