बाह: बाह में संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने जन शिकायतें सुनी, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने तहसील बाह में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान विभिन्न जन शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि सभी विभागीय अधिकारी शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान करें और जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।