बाह: कौंध गांव में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मायका पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया
थाना पिढोरा के अंतर्गत गांव कौध में एक महिला ने घर के अंदर फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।