बाह: पिनाहट में यूपी-राजस्थान बॉर्डर पर असलाधारी गिरोह की चहल-कदमी से ग्रामीणों में दहशत, पुलिस जांच में जुटी
थाना मनसुखपुरा क्षेत्र के अंतर्गत यूपी बॉर्डर के तासौड़ और अनुरुद्ध गांवों में असलाधारी बदमाशों की बढ़ती चहल कदमी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, इस गिरोह में करीब 20 लोग शामिल हैं, जिनमें से दो महिलाओं को "दस्यु सुंदरी" के रूप में पहचाना जा रहा है।