भीलवाड़ा: एमजी अस्पताल के डॉक्टरों पर फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनाने का आरोप, पीड़ित पक्ष ने कलेक्टर और एसपी से जांच की मांग की
भीलवाड़ा। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में दर्ज एक मारपीट प्रकरण को लेकर पीड़ित पक्ष ने जिला कलेक्टर एवं जिला पुलिस अधीक्षक को विस्तृत ज्ञापन सौंपकर महात्मा गांधी चिकित्सालय के चिकित्सकों पर गलत मेडिकल रिपोर्ट तैयार करने तथा पुलिस जांच में पक्षपात के गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच, संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई हो।