सागर नगर: गोपालगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात कारणों से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत
गोपालगंज थाना क्षेत्र में आने वाली शनिचरी में एक अधेड़ खाना पीना कर सो गया। लेकिन सुबह जब वह नहीं उठा तो परिजनों ने उसे उठाने का प्रयास किया। जब वह नहीं उठा तो उसे अचेत अवस्था में परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि जिला अस्पताल से सूचना प्राप्त हुई थी ।