सागर नगर: कैंट थाना क्षेत्र में युवक पर दो बदमाशों ने किया हमला, मारपीट की
कैन्ट थाना में आने वाले मौमेन पुरा के पास दो बदमाश एक युवक को गालियां दे रहे थे। युवक ने गालियां देने से मना किया तो दोनों ने मिलकर युवक के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में युवक को चोटें आई। जिसकी शिकायत घायल युवक ने थाना में की। युवक की शिकायत पर पुलिस ने दोनों बदमाशों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।