सागर नगर: झूला तिराहे से शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर लोगों ने किया चक्का जाम
शराब दुकानों का नया ठेका होने के बाद 1 अप्रैल से नई शराब दुकानें खोली जा रही हैं। जिसके तरह सागर के झूला तिराहे पर शराब दुकान खोली जा रही है। दुकान खुलने की सूचना मिलते ही आसपास रहने वाले लोग जमा हो गए। उन्होंने शराब दुकान खोले जाने का विरोध शुरू किया। सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।