सागर नगर: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शराब के लिए पैसे न देने पर युवक से की गई मारपीट, दो आरोपियों पर केस हुआ दर्ज
शहर में बदमाशों द्वारा आम आदमियों को परेशान करने की खबरे रोज ही सामने आ रही है। जहां बदमाश आम लोगों से शराब के लिए रुपए की मांग करते ही नहीं देने पर बदमाश उनके साथ मारपीट करते हैं। ऐसा ही एक मामला सिविल लाइन थाना की पथरिया में हुआ। जहां एक युवक से दो बदमाशों ने शराब पीने के लिए रुपए मांगे, युवक ने रुपए नहीं दिए तो दोनों ने मारपीट कर दी ।