सागर नगर: सीएम राइज महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल के प्रवेशोत्सव में कलेक्टर और एसपी शामिल हुए, छात्राओं को किताबें भेंट की
कलेक्टर संदीप जीआर और एस पी स्कूल चलें हम अभियान के अंतर्गत सागर शहर के सीएम राइज महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल में 1 अप्रैल मंगलवार को आयोजित प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। कलेक्टर ने कार्यक्रम में छात्राओं से कहा कि छात्र जीवन,आपके भविष्य निर्माण की नींव है। कलेक्टर ने प्राचार्य और शिक्षकों को विद्यालय को तय समय पर खोलने के निर्देश दिए।