पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर अनुमंडल के अंतर्गत पोखरपी पंचायत के बिचागुटू टोला में पेयजल संकट अब विकराल रूप ले चुका है। गाँव के करीब 250 की आबादी वाले 57 परिवार आज भी पानी की एक-एक बूंद के लिए जूझ रहे हैं। हालात इतने खराब हैं कि ग्रामीणों को 700 से 800 मीटर दूर स्थित एकमात्र कुएं पर निर्भर रहना पड़ रहा है।