सीनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता कुल्लू के लिए जिला बिलासपुर बास्केटबॉल टीम के चयन के हेतु 56 खिलाड़ियों ने भाग लिया
कुल्लू के ढालपुर मैदान में 27 नवंबर से 29 नवंबर तक होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुए आज हुए ट्रायल में 56 महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया यह जानकारी देते संघ के प्रधान डॉ प्रवीण रनौत और कोषाध्यक्ष अभिषेक टेसू ने बताया कि बेहतर प्रदर्शन के आधार पर महिला वर्ग में सपना,शिवानी, साक्षी , प्रीति, अर्पिता, मन्नत प्रियंका इधिका, वंशिका, आस्था, रितिका और भूमिका का चयन किया गया l वही पुरुष वर्ग में संजीव जॉन्टी, सौरव कौंडल,गुंजोत, तन्मय, किंशक, अक्षित, समीर, आर्यन, नीतीश,आशीष और अनुराग का चयन किया गया है l खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर घुमारवीं में ही आयोजित किया जाएगा l इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य दिनेश डोगरा महासचिव राजकुमार राणा, के के नेगी,प्रेम कुमार, सुनील शर्मा,राजकुमार राठौर, अशोक कुमार,जगमोहन कौंडल , राजेंद्र जरोड़ा, प्रेम विशिष्ट , सुशील कुमार आदि उपस्थित थे
Bilaspur Sadar, Bilaspur | Nov 20, 2026