टिकारी: बाला बिगहा घाट पर भव्य महा गंगा आरती का आयोजन, ग्रामीण क्षेत्र में पहली बार उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Tikari, Gaya | Nov 16, 2026 बाला बिगहा स्थित मोरहर नदी के बड़ी घाट पर सोमवार रात्रि महा गंगा आरती का भव्य आयोजन किया गया।आयोजन में टिकारी प्रखंड के उप प्रमुख गयादत्त शर्मा द्वारा महा आरती का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। पुरोहित के रूप में आचार्य वीरेंद्र कुमार मिश्रा रहे। हनुमान क्लब के संरक्षक शिवेंदनी प्रसाद एवं कृष्ण गुप्ता, विपिन कुमार रौशन, रौशन कुमार, संतोष गुप्ता शामिल रहे