मुज़फ्फरनगर: ‘मरना मंजूर, डरपोक जज कहलाना नहीं’—जज रवि कुमार दिवाकर ने कहा, ‘डर गया तो न्यायिक संस्था से इस्तीफा देना उचित’
मुजफ्फरनगर में दहेज हत्या मामले में दोषी को फांसी की सजा सुनाने वाले जज रवि कुमार दिवाकर की टिप्पणी चर्चा में है। उन्होंने फैसले में कहा, “मरना मंजूर, डरपोक जज कहलाना नहीं।” जज ने दावा किया कि माफिया और गैंगस्टरों की ओर से कोर्ट बदलवाने और ट्रांसफर कराने का संदेश भेजा गया। उन्होंने कहा कि अपराधियों के दबाव में न्यायपालिका काम करेगी तो जनता का भरोसा टूट जाएगा