सिहोरा: सिहोरा के ग्राम गुरुजी में पत्नी ने शराबी पति पर पत्थर से हमला कर घायल किया, मामला दर्ज
सिहोरा थाना क्षेत्र की ग्राम गुरुजी में शराबी पति पर पत्नी ने पत्थर से हमला कर दिया। दरअसल मामला यह है कि रोज पति जो भी धन कमा कर लाता था वह पत्नी को देता था परंतु शनिवार शाम 6:00 बजे पति ने पत्नी को ₹100 कम दिए रोज पत्नी को वह ₹400 देता था परंतु कल उसने ₹300 दिए और वह शराब के नशे पर फालतू बात कर रहा था तभी पत्नी ने पास में रखी पत्थर से हमला कर दिया।